{"_id":"591b57744f1c1b864bf22848","slug":"throwing-pieces-of-meat-in-religious-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल में मांस के टुकड़े फेंके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल में मांस के टुकड़े फेंके
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
Updated Wed, 17 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर मांस के टुकड़े फेंकने के बाद लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर बाणगंगा मार्ग पर स्थित बरनावा के एक धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों के मांस के टुकड़े फेंकने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण, हिंदू संगठन के लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। इस संबंध में महंत आनंद मुनि ने लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
मंगलवार की सुबह बरनावा गांव के श्रद्धालु राज कुमार त्यागी धार्मिक स्थल में जल चढ़ाने गए तो मांस के टुकड़े पड़े थे। उसने इसकी सूचना महंत आनंद मुनि को दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण, हिंदू संगठन के लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखकर थाना प्रभारी बिनौली चंद्रकांत पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाया कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा यह घटना की गई है और वे फिजा बिगाड़ना चाहते थे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी लोगों को शांति बनाने की अपील की और कहा शीघ्र ही असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा और किसी को भी धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाने दी जाएगी।दूसरी तरफ बिनौली थाने में मंदिर के महंत आनंद मुनि ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, पुलिस का कहना है कि इस तरह की करतूत करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।