फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three homes in the theft of millions Lhchauda

लहचौड़ा में तीन घरों में लाखों की चोरी

Fri, 07 Oct 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 07 Oct 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में बुधवार की रात चोरों ने तीन मकानों से डेढ़ लाख रुपये की नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। चौथे मकान में भी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, मगर जाग होने पर चोर फरार हो गए। घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। 
विज्ञापन


लहचौड़ा गांव निवासी किसान गजे सिंह का परिवार बुधवार रात मकान के आंगन में सोया हुआ था। देर रात चोर छत के रास्ते से मकान में घुस आए। चोर मकान से 50 हजार रुपये नगद, आभूषण और कीमती सामान चोरी करके ले गए। गांव के ही रामभूल के मकान से 60 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी किया।
विज्ञापन


इसी तरह केसूराम शर्मा के मकान से 40 हजार रुपये नगद, आभूषण और घरेलू सामान चोरी करके ले गए। चोरों ने उनके कमरों को बंद कर कपड़ों से बाध दिया था। ताकि जाग होने पर कोई बाहर न निकल पाए। चोर गांव के रामपाल के मकान में भी घुसे। बल्ब बंद करते ही परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने शोर मचा दिया। चोर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार की सुबह जब तीनों परिवार के लोग उठे तो उन्हें घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया। गांव के लोग घटना को लेकर काफी परेशान है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा करने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस गांव में गश्त नहीं करती। 

 उधर, चांदीनगर थाना प्रभारी अमर सिंह पंवार का कहना है कि चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed