फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   three arressted in the cattle katan Near the temple

मंदिर के पास गोवंश कटान में तीन दबोचे

Fri, 06 Oct 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 06 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
three arressted in the cattle katan Near the temple
सीएचसी में मेडिकल के लिए पहुंचे गोकशी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुफा बाबा मंदिर के पास हुए गोवंश कटान का पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि निवाड़ा के आश मोहम्मद उर्फ मेंटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की थी। पुलिस गाय के कान पर लगे कृत्रिम गर्भाधान टैग के माध्यम से आरोपियों तक पहुंची है।
विज्ञापन


फरार चल रहे चार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।  
मंदिर के सामने नौरोजपुर गुर्जर गांव को जाने वाले रास्ते पर एक खेत में एक अक्तूबर को गोवंश के अवशेष मिले थे। रात के समय गोवंश का कटान किया गया था।

सरूरपुर गांव के प्रधान जीत सिंह की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि निवाड़ा गांव के आस मोहम्मद उर्फ मेंटल, कय्यूम उर्फ काला, अमजद कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से कटान करने के उपकरण बरामद हुए है। लधवाड़ी गांव के दो भाई चंद्रपाल, किरण पाल और दो अज्ञात फरार चल रहे है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी गोवंश का कटान करने के बाद मीट को सप्लाई कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर गोकशी की गई थी, वहां पर गोवंश के अवशेष पड़े हुए थे। पशुओं के कटे हुए कान भी थे। इनमें से दो-तीन कानो पर पीले कलर के टैग लगे हुए थे। 
जो कृत्रिम गर्भाधान के समय पशु चिकित्सक लगाते है। डॉक्टरों ने रिकार्ड देखा तो पता चला कि बंदपुर गांव में एक गाय के तीन माह पूर्व टैग लगाया गया था।

पुलिस उसके घर पहुंच गई। वहां से पता चला कि उसने तो गाय दो माह पूर्व लधवाड़ी गांव में किरणपाल को बेच दी है। लधवाड़ी पहुंचे तो वहां पर गाय नहीं मिली और किरणपाल और उसका भाई भी घर से गायब मिले। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों ने ही गाय का कटान कराया है। 


गैंग से जुड़ी हुई है एक महिला  
बागपत। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपियों से एक महिला भी जुड़ी है। आरोपी हरियाणा और आसपास के इलाके से आवारा घूमने वाले गोवंश को एक स्थान पर इकट्ठा करते है। इसके बाद कटान किया जाता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से गोकशी कर रहे थे। किरण पाल की तो मुजफ्फरनगर में गाड़ी गोकशी के केस में बंद है। आरोपी धमकी दे देते थे कि यदि किसी ने मुंह खोला तो उसे भी गोकशी के केस में फंसवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed