फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Theft of millions in Tigri

तीगरी में लाखों की चोरी

Mon, 23 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Mon, 23 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Theft of millions in Tigri
ग्राम तीगरी मे मकान मे हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम तीगरी में चोर रात में मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से दस हजार की नगदी,  सोने चांदी के आभूषण और कीमती सामान चुराकर ले गए। 
विज्ञापन


तीगरी निवासी रामदेव उर्फ काली परिजनों के साथ रविवार की रात में गर्मी के चलते मकान की छत पर सो रहे थे। चोर दीवार फांद मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी में रखे दस हजार रुपये, सोने का एक गले का सेट, चैन, अंगूठी के अलावा एक किलो चांदी के जेवरात और कीमती कपडे़ चुराकर ले गए।
विज्ञापन


 सोमवार की सुबह चार बजे जब परिजन उठकर नीचे पहुंचे तो उन्हें कमरे में सामान बिखरा मिला। पीड़ित रटौल पुलिस चौकी पहुंचे और चोरी की तहरीर दी। चौकी प्रभारी ने कहा जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीतली के निकले बाइक लुटेरे
बागपत। मीतली-बसौद मार्ग पर रविवार को दो युवकों से 25 हजार रुपये नगद और दो बाइक लूटने के मामले में पुलिस को सोमवार को अहम जानकारी मिली है।

पुलिस सूत्रों की माने तो मीतली गांव के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर लूटी बाइक बरामद की। 

  बसौद गांव के दो युवक मुनसबी और उस्मान से रविवार को दोपहर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 25 हजार रुपये नगद और दो बाइक लूट ली थी। वारदात का पता चलते ही मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर लुटेरों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस ने पांच-छह संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तो पुलिस को क्यू हाथ लगा। इसके आधार पर पुलिस लुटेरे तक पहुंच गई। 


पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने मीतली गांव के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लुटी बाइकों के अलावा अन्य कई बाइकें बरामद कीं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके साथियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।  सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा इस लूट मामले में अहम जानकारी मिली है। जल्द ही केस का  खुलासा होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed