{"_id":"57434b6a4f1c1b7818691758","slug":"the-truck-was-looted-from-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर से लूटा ट्रक मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर से लूटा ट्रक मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 23 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
लुटेरों से पूछताछ करते सीओ रमाला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला पुलिस ने जौनपुर जनपद से लूटा लोहा लदा ट्रक किरठल गांव से बरामद किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक भाग गया।
सीओ रमाला राजवीर सिंह ने बताया कि 18 मई की रात्रि को ट्रक नंबर एचआर 55 डब्ल्यू 2804 ने रांची से लोहा लादा था। चालक राजेश पुत्र श्रीनिवास शर्मा निवासी शालीमार गॉर्डन दिल्ली इसे लेकर चला था।
ट्रक में हैल्पर अमरपाल पुत्र बारू, उसका बेटा क्लीनर संदीप निवासी मुड़भर जनपद मुजफ्फरनगर भी थे। ट्रक 20 मई को जौनपुर जनपद से गुजर रहा था तो हैल्पर व क्लीनर ने चालक राजेश को सिर में लोहे की छड़ मारकर बेहोश कर दिया था। उसे जंगल में फेंककर वे ट्रक लूटकर भाग निकले।
सीओ ने बताया कि यह ट्रक किरठल गांव में कई दिन से खड़ा था। इसकी सूचना थाना प्रभारी सतीश चंद को दी गई तो उन्होंने ट्रक को कब्जे में लेकर किरठल गांव में दबिश दी।
विज्ञापन
यहां से ट्रक के हैल्पर अमरपाल पुत्र बारू व उसके बेटे संदीप को हिरासत में लिया गया। इनका साथी बदमाश बसंत पुत्र वीरपाल निवासी किरठल भाग निकला। बाद में जानकारी मिली कि इस ट्रक की लूट की रिपोर्ट जौनपुर जनपद के बादलापुर थाने में दर्ज की गई है।
सीओ ने बताया कि वहां की पुलिस को इस संबध में सूचना दे दी गई है। बदलापुर पुलिस वहां से रवाना हो चुकी है। सीओ ने बताया कि इस खुलासे में शामिल रही टीम को पुलिस अधीक्षक पूनम ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।