फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The three were accused of attacking the police prison

पुलिस पर हमला करने के तीन आरोपी जेल गए

Sun, 07 Aug 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 07 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर स्थित ढाबे पर खाना खाने को लेकर हुए विवाद में क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश            किया। कोर्ट आरोपियों को जेल भेजा। फरार आरोपियों की  गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


  सर्विलांस टीम के एसआई अनुराग शर्मा, सिपाही सुनील कुमार, मनोज कुमार, जहांगीर पंवार और देवेश कुमार गुरुवार की रात में करीब 11 बजे शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर स्थित एर ढाबे में खाना खाने के लिए पहुंचे। वहां पर पहले ही खाना खा रहे कुछ युवकों से उनकी मामूली कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


बाद में दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। ढाबे से निकलने के बाद युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इससे सिपाही सुनील घायल हो गया था। इतना ही नहीं उनसे पिस्टल लूटने तक का प्रयास किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा कर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया था। इससे वहां हंगामा हो गया था। घायल सुनील ने कोतवाली में बागपत की न्यू कॉलोनी निवासी नीरज, विकास उर्फ विक्की, अर्जुन पुरम निवासी अमित, बाघू गांव के दो सगे भाई सचिन व जगह सिंह, दिल्ली के दुर्गापुरी निवासी राहुल त्यागी और मुजफ्फरनगर के सिसौली निवासी सत्ते के खिलाफ  मुकदमा दर्ज हुआ।


पुलिस ने शनिवार को         तीन आरोपी नीरज, विक्की और अमित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा फरार आरोपियों की       गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed