फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The mother and son beaten to burst crackers

पटाखे फोड़ने पर मां-बेटे को पीटा

Thu, 01 Dec 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत Updated Thu, 01 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
बागपत में  बड़ौत के गुराना रोड पर युवक ने खाली पड़े प्लाट में पटाखा फोड़ दिया। इसी पर पड़ोस के एक परिवार के लोगों ने युवक व उसकी मां पर हमला कर दिया। इससे वे दोनों घायल हो गए। शिकायत करने के बावजूद हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने एएसपी से शिकायत की है। 
विज्ञापन

 महिला शीला देवी ने बताया कि उसका बेटा अमित सैनी ने 28 नवंबर की दोपहर मकान के सामने खाली प्लाट पर पटाखा फोड़ दिया था। इसी पर पड़ोस की एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उसके बेटे का गला दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी महिला उनको केस में झूठा फंसाने की धमकी दे रही है। बुधवार को पीड़ितों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में महिला पर हमला
बड़ौत की एक महिला का आरोप है कि बच्चों के विवाद में पड़ोस के लोगों ने 28 नवंबर को उस पर हमला कर अभद्रता की। कोतवाली पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आपत्ति करने पर थाना पुलिस ने उनको वहां से भगा दिया। उसने एएसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed