फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The lovers caught up in the office of the Department of Irrigation

सिंचाई विभाग के दफ्तर में प्रेमी युगल को पकड़ा   

Sat, 18 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 18 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
The lovers caught up in the office of the Department of Irrigation
Couple
बागपत के बड़ौत के कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर पर शुक्रवार को लोगों ने एक प्रेमी युगल को रंगरलियां मनाते पकड़ लिया। उनकी धुनाई की। इस दौरान समस्या लेकर पहुंचे किसानों ने प्रेमी युगल को भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों के न मिलने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बावली, छछरपुर, मलकपुर, जौहड़ी आदि जगहों से आए किसानों का कहना था कि प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही के चलते कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग का कार्यालय अयाशी का अड्डा बन गया है। कार्यालय पर अधिकारी, बाबू व मुंशी के न बैठने से आए दिन प्रेमी युगल यहां पर रंगरलियां मनाते हैं। शुक्रवार को भी दो अलग-अलग गांव से आए एक प्रेमी युगल को लोगों ने कार्यालय पर रंगरलियां मनाते पकड़ा और उनकी जमकर धुनाई की। किसानों का कहना था कि नहरों व रजवाहों में पानी की एक बूंद नहीं है, जिस कारण पानी के अभाव में किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। गत एक सप्ताह से समस्या को लेकर रोजाना दफ्तर पर आ रहे हैं, लेकिन अधिकारी नहीं मिल रहे है। एसडीएम दीपाली कौशिक ने बताया कि जल्द ही कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि वे विभागीय काम से मुजफ्फरनगर गए थे। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट, संजीव, सुधीर, अंकित, धर्मवीर, राजपाल, महेंद्र, आलोक, सुरेंद्र आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed