Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bees attack family on their way to Balaji Temple

Lakhimpur Kheri News: बालाजी मंदिर जा रहे परिवार पर मधुमक्खियों का हमला

Tue, 10 Nov 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bees attack family on their way to Balaji Temple
धुमक्खियों के काटने से घायल परिवार। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : सांकेतिक
बिजुआ। फूलबेहड़ क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी नेहा अपने पति जीतू कुमार (25), सम्राट (6) और नीतू (22) के साथ बसैगापुर के पास से बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के झुंड ने चारों को घेर लिया और काटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मधुमक्खियों को भगाकर परिवार को बचाया। मधुमक्खियों के काटने से नेहा, जीतू, 6 वर्षीय मासूम सम्राट और नीतू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सीएचसी फूलबेहड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन शरीर पर कई जगह मधुमक्खियों के डंक के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बसैगापुर के पास एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था, जिसे किसी कारण से मधुमक्खियां उत्तेजित हो गईं और राहगीरों पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से इस छत्ते को हटवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

धुमक्खियों के काटने से घायल परिवार। स्रोत: ग्रामीण

धुमक्खियों के काटने से घायल परिवार। स्रोत: ग्रामीण- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed