Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Out-of-control car crashes into motorcycles; young girl injured

Sultanpur News: बाइकों पर चढ़ी अनियंत्रित कार, बच्ची घायल

Tue, 10 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 10 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control car crashes into motorcycles; young girl injured
धम्मौर। अकारीपुर गांव में सोमवार दोपहर सुल्तानपुर की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी पांच बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दादूपुर निवासी राजेश प्रजापति की सात वर्षीय बेटी अनन्या भी घायल हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान के सामने खड़ी बाइकों से टकरा गई। ये बाइकें छरौली निवासी जंग बहादुर सिंह, अवनीश, रंजीत, रामकुमार और दिनेश की थीं। सभी बाइक सवार दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान अनन्या दुकान पर सामान लेने आई थी। वह कार की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना के चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, तहरीर नहीं मिली है। कार के नंबर से मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed