{"_id":"6af35bccb065e754d9022fc1","slug":"man-arrested-for-committing-an-indecent-act-with-a-child-after-luring-them-with-a-toffee-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-190383-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टॉफी का लालच देकर बच्चे के साथ गंदी हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टॉफी का लालच देकर बच्चे के साथ गंदी हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 10 Nov 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। रेलकर्मी बनकर स्वामी नगर में रहने वाले युवक पर बच्चे को टॉफी का लालच देकर गलत हरकतें करने का आरोप लगा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया था। जिसके खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पटना के थाना खगौल, जयराम बाजार मोती चौक, हाल निवासी स्वामी नगर निवासी अब्दुल फैजाद उर्फ अब्दुल सज्जात स्वामी नगर में विजय बहादुर के मकान में किराए पर रहता था। वह खुद को रेलकर्मी बताता था। आरोप है कि उसने सोमवार को घर के बाहर खेल रहे बच्चे को टॉफी का लालच देकर गलत हरकतें करने का प्रयास किया। बच्चे ने अपने परिजन को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया था। देररात आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिसके खिलाफ शिकोहाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ जयबिंद गुप्ता का कहना है कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।