Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seven injured, including a couple, in road accidents; mother and son in critical condition

Etawah News: सड़क हादसों में दंपती समेत सात घायल, मां-बेटे की हालत गंभीर

Tue, 10 Nov 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 10 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seven injured, including a couple, in road accidents; mother and son in critical condition
भरथना/जसवंतनगर। अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में मां-बेटे समेत कई की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ऊसराहार मार्ग पर भोली गांव के सामने मंगलवार दोपहर सड़क पार कर रहे विजयपाल (75) से बाइक सवार अंशु (28) और उनकी पत्नी संध्या (26) की बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अंशु ने बताया कि वह पत्नी के साथ बहन के घर भैया दूज मनाने जा रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, जसवंतनगर के स्टेशन मार्ग पर नदी पुल के पास रविवार रात करीब 11 बजे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बृजेंद्र कुमार निवासी कांशीराम कॉलोनी और क्षितिज (25) निवासी रेलमंडी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। तीसरी घटना सैफई मार्ग पर कोल्ड स्टोर के सामने हुई। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ककरई लरखोर निवासी निखिल (19) और उनकी मां रजनी देवी (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों नगर में सामान खरीदने जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया।

.............................................
हादसे में घायल युवक ने छह दिन बाद तोड़ा दम
भरथना। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की छह दिन बाद मौत हो गई। बिधूना मार्ग पर छोला मंदिर निवासी संजय का पुत्र प्रशांत (22) चार नवंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में गंभीर चोटें आने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए आयुर्विज्ञान विवि भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार 10 नवंबर को सुबह 10:51 बजे उपचार के दौरान प्रशांत ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed