फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The kidnapping of the son of the owner of the servant

नौकर ने किया मालिक के पुत्र का अपहरण

Fri, 07 Oct 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 07 Oct 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
The kidnapping of the son of the owner of the servant
बरामद हुआ अपहृत छात्र आलोक उर्फ गोलू। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। बिजरौल गांव से कक्षा तीन के छात्र का बुधवार की सुबह अपहरण होने से बिजरौल गांव में सनसनी फैल गई। देर रात दादरी पुलिस ने सूचना दी घर का नौकर बच्चे का अपहृत कर ले आया है। 
विज्ञापन


  सूचना पर बड़ौत पुलिस दादरी पहुंची और अपहृत बच्चे समेत नौकर को बड़ौत ले आई और नौकर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन


बिजरौल गांव का आलोक उर्फ गोली पुत्र राजीव बुधवार की सुबह सात बजे लापता हो गया था। वह कक्षा तीन का छात्र था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार को देर रात दादरी पुलिस ने बच्चे के संबंध में सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात में गौतमबुद्धनगर जनपद के थाना दादरी से बड़ौत पुलिस को सूचना मिली कि  बिजरौल गांव के एक बच्चे के साथ संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया है। रात में ही पुलिस दादरी पहुंची और बृहस्पतिवार की सुबह दोनों को लेकर कोतवाली आई। 


   थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया राजीव का नौकर आकाश पुत्र हाकिम निवासी बदायूं आलोक को साइकिल पर बैठाकर ले गया था। उन्होंने बताया नौकर आकाश खर्चे के पैसे मांग रहा था लेकिन मालिक नहीं दे रहे थे। उसने अपहरण कर पैसा लेने की योजना बनाई थी, लेकिन वह फैल हो गई। पुलिस ने राजीव की तहरीर पर नौकर आकाश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed