फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The brothers, along with friend robbed Asmat

दोस्त के साथ मिलकर भाइयों ने लूटी छोटी बहन की अस्मत

Tue, 04 Oct 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 04 Oct 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र की पांचवीं की छात्रा ने अपने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। छात्रा ने स्कूल के स्टाफ के सामने वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन


छात्रा ने परिजनों के साथ जाने से भी इंकार कर दिया। पता चलते ही बाल संरक्षण अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेकर वारदात की  तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए बागपत अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन


बनारस निवासी महिला की 12 वर्षीय बेटी का अगस्त माह में एक स्कूल में एडमीशन हुआ था। वह स्कूल में ही रहती है। छात्रा ने स्कूल के स्टाफ को बताया  उसके सगे दो भाई पिछले काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। साथ ही घर में आने वाला एक युवक भी उसकी आबरू लूटता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी दी यदि मुंह खोला तो उसको जान से मार दिया जाएगा। स्कूल के स्टाफ के माध्यम से इस मामले की जानकारी अफसरों को लगी। पता चलते ही बाल          संरक्षण अधिकारी दीपांजलि  संबंधित स्कूल में पहुंची। उन्होंने छात्रा और स्कूल प्रशासन से जानकारी ली। दीपांजलि ने कहा छात्रा ने दो भाई समेत तीन लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने वारदात की शिकायत बड़ौत कोतवाली में की। 

 कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया इस मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। फिलहाल छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। 


 उधर,  छात्रा की मां ने बताया कस्बे में रहने वाली एक महिला ने फर्जी तरीके से स्कूल में उसकी बेटी का दाखिला कराया। आरोपी महिला ने छात्रा को अपनी बेटी दर्शाया है। जो गलत है। उसकी बेटी आरोपी महिला के कहने पर ही गंभीर आरोप लगा रही है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed