{"_id":"5984d2234f1c1b26348b47aa","slug":"the-bride-run-away-to-see-the-first-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह करने पहुंचा दूल्हा पहली बीवी को देख भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह करने पहुंचा दूल्हा पहली बीवी को देख भागा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
सरूरपुर में लड़की पक्ष से जानकारी लेते दरोगा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर गांव में निकाह करने पहुंचे दूल्हे के पहली पत्नी को देखकर होश उड़ गए। हंगामा शुरू हुआ तो दूल्हा भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि दूल्हा धोखाधड़ी से निकाह रचाने आया था।
बड़ौत की चौधरान पट्टी निवासी आशमा पुत्री इकबाल ने बताया कि उसका निकाह छह साल पूर्व बागपत के झंकार गली निवासी परवेज के साथ हुआ था। उसके दो बेटी है। उसका शौहर निकाह के बाद से ही उसको परेशान रखने लगा था।
बेटा पैदा न होने पर ताने मारता था। करीब दो साल पूर्व शौहर ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पत्नी ने दोनों बेटियां अपने पास रख ली थी। उनका तलाक नहीं हुआ है। यही नहीं उसके शौहर का पहले भी बड़ौत की एक महिला से निकाह हुआ था। उसने पहली पत्नी को तलाक दे दिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को बारात लेकर शौहर सरूरपुर पहुंच गया। पता चलने पर वह अपने परिजनों के साथ वहां पर पहुंची। उसको देखते ही पति भुगत लेने की धमकी देकर भाग गया। उसकी शिकायत पर सरूरपुर चौकी प्रभारी योगराज सिंह पुलिस टीम के साथ दुल्हन इमराना के घर पर पहुंचे।
दुल्हन की मां रहीसा ने बताया कि उनको तो लड़के पक्ष ने कहा था कि परवेज का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। सरूरपुर चौकी प्रभारी योगराज सिंह का कहना है कि आरोपी परवेज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, निकाह न होने पर बारात लौट गई।