फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The bike had fled Monu Jat

शामली से लूटी बाइक को बड़ौत में छोड़कर भागा था मोनू जाट

Thu, 06 Oct 2016 03:21 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला/ ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 06 Oct 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
बागपत 50 हजार रुपये के इनामी रहे मोनू जाट ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया वह शामली से लूटी बाइक से वारदात को अंजाम दे रहा था। उसने बाइक को बड़ौत की कांशीराम कॉलोनी में छोड़ा था। पुलिस बाइक को बरामद करने के प्रयास में लगी है, लेकिन पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


 सीओ श्वेताभ पांडेय के मुताबिक अपराधी मोनू जाट ने पूछताछ में बताया उसने कुछ समय पहले शामली क्षेत्र से एक बाइक लूटी थी। उसी बाइक पर सवार होकर उसने अपने साथियों के साथ मिल कर कस्बा टीकरी में किसान लाल बहादुर की 24 सितंबर को हत्या की थी। इससे पहले 12 सितंबर को युवक विवेक की हत्या की थी। पुलिस का दबाव बढ़ने पर उसने बाइक को बड़ौत की कांशीराम कॉलोनी में छोड़ दिया था।
विज्ञापन


सीओ ने कहा मोनू के वारदातों में प्रयुक्त बाइक को बरामद करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। मोनू को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर बाइक बरामद की जाएगी। गौरतलब है रोहटा गांव के अपराधी मोनू जाट के पीछे बागपत और मेरठ की पुलिस लगी हुई थी। लेकिन यहां की पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। 30 सितंबर को सोनीपत पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed