{"_id":"572e47344f1c1b687b5cd4c0","slug":"the-agreement-on-the-way-farid-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के राह पर फरीद हत्याकांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझौते के राह पर फरीद हत्याकांड
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 08 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के यमुना रोड पर युवक फरीद की हत्या के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। एसपी आवास पर आयोजित बैठक में गणमान्य लोगों ने कहा केस में दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो और निर्दोष जेल से बाहर आए।
इस मामले में शनिवार को गणमान्य लोगों की एसपी आवास परिसर में बैठक हुई। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर और राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष अजय चौहान ने कहा इस फरीद हत्याकांड में फर्जी नामजदगी हुई है। धार्मिक ग्रंथों पर हाथ रखकर कसम खाओ सच्चाई सामने आ जाएगी।
इस दौरान पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद ने कहा दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और निर्दोष बचने चाहिए। सभी लोगों ने कहा पूर्व मंत्री कोकब हमीद जो निर्णय करेंगे, वह मान्य होगा। इस दौरान तय हुआ मृतक युवक के परिजनों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। इसी के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर पालिका चेयरमैन राजूद्दीन, एडवोकेट रामपाल सिंह नेहरा, मास्टर रघुवीर चौहान, व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा, हाजी निजात, जाकिर, मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसपी रवि शंकर छवि ने कहा शहर में शांति स्थापित करने के लिए गणमान्य लोगों की बैठक हुई थी। इसमें सभी लोगों से मिल जुल कर रहने की अपील की। फरीद की हत्या के केस में समझौते पर कोई वार्ता नहीं हुई है।