{"_id":"572f99054f1c1b0d5f5cd38b","slug":"the-affair-led-to-the-death-of-gangster-arjun","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग के चलते गई गैंगस्टर अर्जुन की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग के चलते गई गैंगस्टर अर्जुन की जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 09 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/दोघट। बामनौली के बाजार में सरेआम गोलियों से भूनकर की गई गैंगस्टर अर्जुन उर्फ देवा की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस का दावा है कि अभी तक की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि अर्जुन की जान प्रेम प्रसंग में गई है। हत्यारोपियों की तलाश में बागपत और मेरठ में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
बामनौली गांव निवासी अर्जुन उर्फ देवा, शनिवार दोपहर घर से बाजार में गया था। बाजार में स्थित दुकान से केले खरीदते समय दो युवकों ने उस पर गोलियां बरसाते हुए हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही युवक अंकित को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से ही आरोपियों की तलाश में लगी
हुई थी।
28 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस आरोपियों को तो गिरफ्तार नहीं कर पाई, लेकिन अर्जुन की हत्या किसने और क्यों की, इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर ली। पुलिस सूत्रों की माने तो अर्जुन की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। उसका एक युवती ने प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो आरोपियों को पसंद नहीं था।
विज्ञापन
मना करने के बावजूद अर्जुन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी से गुस्साए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि उसकी हत्या बामनौली गांव के युवक अंकित और मेरठ के नेक गांव के युवक ने मिलकर की है। नेक गांव का आरोपी युवक बामनौली गांव में अपने मामा के घर पर रहता था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बागपत और मेरठ में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई।