{"_id":"58b1c1d84f1c1b2b69b27981","slug":"the-accused-ran-off-slit-mobile-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल बंद कर भागा आरोपी भट्ठा पार्टनर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल बंद कर भागा आरोपी भट्ठा पार्टनर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
आदेश सैनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांधला के भट्ठा कारोबारी आदेश सैनी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में आया मृतक का पार्टनर अपना मोबाइल बंद कर भागा हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही है।
व्यापारी आदेश सैनी की 17 फरवरी की रात हत्या की। उनका शव रमाला क्षेत्र के बासौली में ईख के खेत में गोली लगा मिला था। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि आदेश की हत्या उसके भट्ठे के एक पार्टनर ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। पुलिस अफसर आरोपी की तलाश में मुजफ्फरनगर में भट्ठे पर पहुंच गए थे, लेकिन आरोपी उससे पहले ही वहां से रफू चक्कर हो गया था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। पुलिस को उनसे कई अहम क्लू हाथ लगे। मृतक ने किस-किस से क्या-क्या बात की, यह सभी जानकारी मिल गई है। पुलिस तभी से ही आरोपी की तलाश में लगी है। रमाला सीओ अजय शर्मा ने बताया मृतक व्यापारी का पार्टनर अपना मोबाइल बंद करके भागा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों में दबिश दी जा रही है।
गन्ना पर्यवेक्षक को मिली हत्या की धमकी
बागपत। गन्ना पर्यवेक्षक रुस्तम सिंह पर हुए हमले के मामले में पीड़ित अपने साथियों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका कहना है कि आरोपी केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। गन्ना पर्यवेक्षक रुस्तम सिंह का कहना है कि 20 फरवरी को गन्ना विकास परिषद कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहे थे, तभी दो लोगों ने वहां पर पहुंचकर उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट कर दी थी। आरोपी मिल के डायरेक्टर विनोद निवासी खेड़ा इस्लामपुर और सुनील निवासी सरूरपुर कलां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और समझौते का दबाव बना रहे है। धमकी दे रहे है कि केस में फैसला नहीं दिया तो उसको जान से मार दिया जाएगा। वे काफी भयभीत हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।