{"_id":"574208c84f1c1bb215690f3d","slug":"textile-trader-shot-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी को गोली मारी, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 23 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल युवक के बयान दर्ज करते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौरोजपुर गुर्जर गांव में जाते समय कपड़ा व्यापारी को रास्ते में ही कार में सवार लोगों ने गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजियाबाद के गांव खड़खड़ी निवासी ओमवीर सिंह कपड़े का व्यापार करते हैं तथा हरियाणा के पलवल में रहते हैं। वे रविवार शाम करीब आठ बजे अपने दोस्त जावेद निवासी निरोजपुर के पास जा रहा थे। रास्ते में कार में सवार चार-पांच लोगों ने उनको गोली मार दी।
वे हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। उसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। कार सवार लोगों के चले जाने के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घटना की पुलिस को सूचना दी तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा घायल ओमवीर सिंह से जानकारी की। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि घायल ओमवीर सिंह ने हमलावरों को पहचान लिया है। उसने आरोपियों के बारे में जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
व्यापारी के बेटे की हो चुकी हत्या ःबागपत। पुलिस के मुताबिक घायल ओमवीर ने बताया कि वह पहले पानीपत में रहता था। इस दौरान उसके बेटे की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद उसने पानीपत छोड़ दिया था। इसके अलावा भी ओमवीर ने कई जानकारी दी है।