फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teens thrown from the roof, death

किशोर को छत से फेंका, मौत

Tue, 31 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 31 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Teens thrown from the roof, death
पट्टी चौधरान में वारदात के बाद एजाज के घर लगी महिलाओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सरकुलर रोड पर पट्टी चौधरान में कबूतरबाजी को लेकर हुए झगडे में पड़ोसियों ने 14 वर्षीय किशोर को मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। किशोर को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वारदात की सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


एजाज पुत्र इस्तिकार सरकुलर रोड स्थित पट्टी चौधरान में रहता था। वह कक्षा पांच में पढ़ता था। उसके पड़ोसी कबूतरबाजी करते हैं। सोमवार शाम एजाज की छत पर बंदर आ गए। वह बंदरों को भगाने गया तो पड़ोसियों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने एजाज की जमकर पिटाई की और इसके बाद छत से फेंक दिया। इससे एजाज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई और वहां भारी भीड जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीओ सीपी सिंह व कोतवाली प्रभारी वीके सिंह सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति है।

सीओ ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। इस्तिकार ने तीन लोगों मोदी, फैयाज, अल्ताफ पुत्रगण शब्बीर को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें तीनों पर एजाज को मारपीट कर नीचे फेंकने का आरोप लगाया गया है।


एजाज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। दादी जफरो और मां शबनम का रोते-रोते बुरा हाल है। परिवार की महिलाएं उन्हें सांत्वना देने में जुटी थीं। एजाज के पांच भाई और एक बहन हैं। सीओ सीपी सिंह ने बताया कि नामजद तीनों लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed