फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tantric arrested Brijesh's murder

ब्रिजेश का हत्यारोपी तांत्रिक गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 19 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tantric arrested Brijesh's murder
arrested - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बागपत शहर के पक्का घाट के पास यमुना खादर में दिल्ली के कंप्यूटर इंस्टीट्यूट संचालक ब्रिजेश यादव की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तांत्रिक इलियास को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि ब्रिजेश को आरोपी तांत्रिक इलियास का अपने घर पर आना जाना और झाड़फूंक पसंद नहीं थी। वह इसका विरोध भी करता था। इसी रंजिश में उसने ब्रिजेश की हत्या की है।
विज्ञापन


जबकि आरोपी इलियास ने कहा उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ब्रिजेश उनके बीच बाधक था। रास्ते से हटाने के लिए उसने ब्रिजेश की जान ली है। 

पकड़ा आरोपी रमाला क्षेत्र के गांव असारा निवासी (हाल निवासी जनता कॉलोनी मुकंदपुर, दिल्ली) इलियास उर्फ राजा है। एएसपी अजीजुल हक ने पत्रकार वार्ता में बताया  केस की विवेचना के दौरान आरोपी इलियास का नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में लेकर आरोपी इलियास से पूछताछ की गई तो उसने बताया  वह ब्रिजेश के घर में परिवार के सदस्य की हैसियत से रहता था। वह झाड़फूंक करता था। ब्रिजेश की मां का भी इलाज झाड़फूंक से चल रहा था। 

ब्रिजेश को उसका अपने घर में आना और उसकी झाड़ फूंक पसंद नहीं थी। ब्रिजेश इसका विरोध करता था। इस रंजिश में उसने ब्रिजेश को मारने की ठान ली थी।

इसके लिए उसे लालच दिया कि जिन्नात ने मुझे बागपत के खादर में जमीन में धन दबा होना बताया है। इस लालच में वह ब्रिजेश को 10 अप्रैल की शाम बागपत लेकर आया। यमुना खादर में ले जाकर उस पर गंडासे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

एएसपी ने कहा आरोपी इलियास की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गंड़ासे के अलावा मृतक की पेंट बरामद कर ली गई है।  दूसरी तरफ आरोपी तांत्रिक इलियास ने पुलिस अफसरों के सामने मीडिया कर्मियों को बताया उसका मृतक के परिवार की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसका ब्रिजेश को पता चल गया था। वह इसका विरोध करता था। जो उसे पसंद नहीं था। रास्ते से हटाने के लिए ब्रिजेश की उसने हत्या की है। उसने बताया युवती ने ही उसे ब्रिजेश की हत्या करने के लिए प्रेरित किया था। 


उल्लेखनीय है कि शहर के पक्का घाट के पास गेहूं के खेत में 11 अप्रैल की सुबह एक युवक का शव मिला था। उसकी गर्दन रेती हुई थी। 16 अप्रैल को बिहार के भागलपुर के रहने वाले (हाल निवासी दिल्ली जहांगीरपुरी) प्रकाश  यादव ने मृतक की शनाख्त अपने बेटे ब्रिजेश यादव के रूप में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed