फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sunhedha met in the forest Shahbaz missing clothes

सुन्हेड़ा के जंगल में मिले लापता शाहबाज के कपड़े

Sat, 21 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 21 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sunhedha met in the forest Shahbaz missing clothes
हरचंदपुर गांव से दो माह से लापता किशोर शाहबाज के कपड़े, बेल्ट और बाल शुक्रवार शाम सुन्हेड़ा गांव के जंगल में मिले। परिजनों और गांव के सैकड़ों लोगों ने खेतों में शव की तलाश की। लेकिन वहां पर शव नहीं मिला। परिजन, शव मिले बगैर ही पूर्व में कोतवाली पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक सुन्हेड़ा गांव के जंगल में महिलाएं घास काट रही थी। इसी दौरान महिलाओं को किसान रामचंद्र सूबेदार के खेत में फटी हुई शर्ट, बनियान और बाल पड़े हुए मिले। वहां पर छोटा सा गड्डा खुदा हुआ था। उन्होंने वहां से गुजर रहे लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने हरचंदपुर गांव के लोगों को इस बारे में बताया। शाहबाज के परिजन और गांव के काफी लोग शाहबाज को तलाश करने के लिए वहां पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पिता साबिर ने वहां पर मिले कपड़े शाहबाज के बताए। उसके बाद लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वहां से थोड़ी दूरी पर एक बेल्ट मिली। साबिर ने बेल्ट को शाहबाज की बताई। उसके बाद लोगों ने खेतों में शाहबाज के शव की तलाश की। इसके लिए गड्ढे की खुदाई भी की, लेकिन शाहबाज के शव का कहीं पता नहीं चला। शाहबाज के परिजन, पहले ही गांव के चार भाई समेत पांच लोगों पर शाहबाज की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही कोतवाली पर इस तरह की कोई शिकायत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप
बागपत। शाहबाज के परिजनों का कहना है कि खेत में मिले कपड़ों की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अभी तक न उनसे पूछताछ कर शाहबाज का शव बरामद करा पाई है और न ही उन्हें जेल भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed