फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   struggle to manipulating Women in market

सरेबाजार महिला से छेड़छाड़ पर संघर्ष

Thu, 23 Feb 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 23 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
struggle to manipulating Women in market
बड़ौत में महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर आरोपी की पिटाई करते युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फूंस वाली मस्जिद के नजदीक सरेबाजार महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में जमकर संघर्ष हो गया। इस घटना से बाजार में जाम लग गया और पुलिस की सारी व्यवस्थाएं धरी रह गई। काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इस घटना मेें दोनों पक्षों की ओर से एक महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।    
विज्ञापन


फूंस वाली मस्जिद के पास कोताना रोड पर साजम का कॉस्मेटिक की दुकान है। एक महिला दुकान पर आई। आरोप है कि उसके साथ दुकानदार ने छेड़छाड़ कर दी। इस बात को लेकर पहले मारपीट हुई। फिर महिला पक्ष के युवक लाठी-डंडे लेकर वहां आ धमके। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले बाजार में दस मिनट तक लाठी-डंडे चलने से अफरातफरी मच गई। सूचना दिए जाने के काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायलों में साजम पुत्र आजाद, मेहराज पत्नी रिजवान, वसीम पुत्र रिजवान, इमरान पुत्र नानू, शहजाद, दिलशाद, रहीसू घायल हुए हैं, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है। सीएचसी से गंभीर हालत में साजिम, वसीम, इमरान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 


इस संबंध में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष के अकरम बेग, आजम बेग को हिरासत में लिया है। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed