{"_id":"5a5277394f1c1b9b518b5870","slug":"stoen-in-two-houses-including-advocates-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना कस्बे में अधिवक्ता सहित दो घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराना कस्बे में अधिवक्ता सहित दो घरों में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुराना कस्बे में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने कस्बे में अधिवक्ता के मकान से 50 हजार रुपये की नगदी समेत दो लाख रुपये की चोरी की गई। मकान से तीन युवक सामान ले जाते देखे गए। उनका पीछा भी किया ,लेकिन पकड़ने में सफलता नहीं मिली। इसके अलावा एक शिक्षक के मकान से हजारों रुपये की नगदी और सामान चोरी हुआ। तीसरे मकान में चोरी का प्रयास किया गया। इसकी पुलिस से शिकायत की गई है।
बागपत के पुराना कस्बा निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे अपने मकान के गेट बंद करके सब्जी लेने के लिए मंडी में आए थे। करीब एक घंटे बाद वापस घर पर पहुंचे तो उनके मकान के गेट पर दो युवक खड़े मिले। उनको देख आरोपी फरार हो गए।
उनके मकान का ताला टूटा मिला और मकान से तीन युवक सामान ले जाते दिखाई दिए, उसने और मोहल्ले के लोगों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आरोपी दिल्ली रोड पर बहुत दूर जा चुके थे। उनको पकड़ने की खूब कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उनके मकान से 50 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी किया। इसकी कोतवाली में तहरीर दी। पड़ोस में रहने वाले शिक्षक जफर के मकान में घुसकर चोरों ने 12 हजार हजार रुपये नगद, एलईडी और अन्य सामान चोरी करके ले गए। इसके अलावा सतीश के मकान में चोरी करने का प्रयास किया। इसकी पुलिस से शिकायत की। उधर जांच करने पर पहुंचे एसआई बाजीलाल भास्कर कहना है कि मामले की जांच चल रही है।