फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Singavli leave the cow smuggler fled, Hungama

सिंघावली में गाय छोड़ भागे तस्कर, हंगामा 

Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Singavli leave the cow smuggler fled, Hungama
हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बागपत के अमीनगर सराय में सिंघावली अहीर गांव में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को देख  मिनी ट्रक में गाय लादकर ले जा रहे लोग फरार हो गए। कार्यकर्ताओं ने कहा आरोपी कटान के लिए गाय ले जा रहे थे। पुलिस ने गाय बेचने वाले को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

 

सिंघावली अहीर गांव में बुधवार शाम मिनी ट्रक में कुछ लोग गाय लाद रहे थे। इसकी जानकारी किसी ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को दे दी। वे वहां पहुंच गए। उनको देख आरोपी कार को छोड़कर भाग गए। कार्यकर्ताओं ने कहा गांव का एक व्यक्ति पालने के बहाने से गाय ले आता है। बाद में उसको कटान करने वालों को बेच देता है। सूचना पर वहां पर पुलिस पहुंची। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


खूब हुए झगड़े, दौड़ती रही पुलिस 
बागपत। जनपद के गांव मौजिजाबाद नांगल, इब्राहिमपुर माजरा, ग्वाली खेड़ा, पाली, मलकपुर, बड़ौत और छपरौली में झगड़ा हुआ। सूचना पर यूपी-100 यूपी की गाड़ी पहुंची। पुलिस वालों ने किसी तरह विवाद शांत कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीपुर में जाम, पुलिस के छूटे पसीने 
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर में मंगलवार की रात में जाम लगा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। 


पिलाना और टटीरी में हादसा, कई घायल  
बगापत। पिलाना, पलड़ी, अग्रवाल मंडी टटीरी के अलावा छपरौली में रोड हादसा हुआ। इसमें कई लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed