फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   She manipulated the Gurana Road organically

युवती से छेड़छाड़ को लेकर गुराना रोड पर बवाल  

Fri, 17 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 17 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
She manipulated the Gurana Road organically
पीटा - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत के गुराना रोड स्थित कॉलोनी में बुधवार देर शाम सरकारी हैंडपंप से पानी भरते समय युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई, जिसमें देर रात दोनाें पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


कॉलोनी में एक युवती सरकारी हैंडपंप से पानी भर रही थी। आरोप है कि तभी मोहल्ले के दो युवक आए और उसे पानी भरने को लेकर मना किया। इस दौरान युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। शोरशराबा सुनकर युवती का भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी युवक उससे उलझ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसकी खबर लगने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। झगड़े में एक पक्ष के एक युवती और उसका भाई, जबकि दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने आकर दोनों पक्षों में बीचबचाव कराया। मामले को लेकर रात में ही पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास किए गए। काफी जद्दोजहद के बाद पंचायत में दोनों पक्ष फैसले के राजी हो गए। इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन

 

धर्म परिवर्तन कर युवती ने की कोर्ट मैरिज 
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती का बागपत शहर निवासी विशेष समुदाय के युवक से तीन साल पहले प्रेम प्रसंग चल गया था। इसका पता उनके परिजनों को भी चल गया था। इन दोनों के मिलने पर परिजनों ने रोक लगा दी थी। 25 जनवरी को वह अपने घर से प्रेमी के साथ चली गई थी। दिल्ली में जाकर पहले धर्म परिवर्तन किया। 30 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके परिवार के लोग उसका अपहरण करने का आरोप लगा रहे है। जो कि गलत है। आरोपी परिजन उनको धमकी दे रहे हैं। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने उसका सीएचसी में मेडिकल कराया। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा अपहृत लड़की को शहर के राष्ट्र वंदना चौक से बरामद किया। लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed