{"_id":"58712d9d4f1c1bff78158321","slug":"sharp-shooter-face-bamnauli-caused-by-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्प शूटर अंकित बामनौली ने खड़ा कर दिया गिरोह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्प शूटर अंकित बामनौली ने खड़ा कर दिया गिरोह
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में पुलिस सुरक्षा में हुई किसान देवी सिंह की हत्या के मामले में पकड़े मुख्य आरोपी सोहनवीर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने अंकित बामनौली के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। अंकित शार्प शूटर है। करीब छह माह पहले अपने गांव में एक युवक की हत्या कर चुका है।
किसान देवी सिंह की 25 दिसंबर को पुलिस सुरक्षा में खेत में हत्या की। माना जा रहा था कि देवी सिंह की हत्या में कोई गिरोह शामिल रहा है। केस के मुख्य आरोपी सोहनवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। सूत्रों के अनुसार बामनौली गांव के अंकित समेत कई लोगों के साथ मिलकर देवी सिंह की हत्या की। यह सुनते ही पुलिस टेंशन में आ गई, क्योंकि अंकित बामनौली करीब छह माह पहले अपने गांव में युवक अर्जुन की हत्या कर चुका है। आरोपी तभी से फरार चल रहा है। इससे पता चलता है उसने अपना गिरोह तैयार कर लिया है। उसने अधिकांश अपने गांव के युवकों को गैंग में शामिल किया है, क्योंकि इस वारदात में कई अपराधी बामनौली गांव के शामिल रहे हैं। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा अंकित बामनौली और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
खेत में जाने की दी थी जानकारी
बागपत। देवी सिंह की हत्या पूरे प्लाट के तहत की गई है। खेत में जाने की भी एक व्यक्ति ने अपराधियों को जानकारी दी। इसके आधार पर उसकी हत्या की। पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगा लिया है। जल्द ही पुलिस उसको पकड़ लेगी।
विज्ञापन
अस्पताल में हुई थी अंकित की सोहनवीर से मुलाकात
बागपत। बिनौली थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा सोहनवीर का रिश्तेदार सन्नी को कुछ दिन पहले गोली लग गई थी। वह अस्पताल में भर्ती था। उसका पता लेने के लिए अंकित बामनौली आया था। वहां पर ही सोहनवीर की उससे मुलाकात हुई थी। उसके बाद उन लोगों ने देवी सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचा था।