फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shahid Mnwvr by gang members to surrender in court

शाहिद गैंग के सदस्य मनव्वर ने किया कोर्ट में सरेंडर

Wed, 01 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 01 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shahid Mnwvr by gang members to surrender in court
court - फोटो : demo pic
बागपत। कस्बा अमीनगर सराय में सराफ के मकान में डकैती डालने के आरोपी शाहिद उर्फ लंगड़ा गैंग के सदस्य मनव्वर ने पुलिस को चकमा देकर मुजफ्फरनगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सराफ की पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपी मनव्वर को पीसीआर पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कस्बा के सराफ अंकित वर्मा के मकान में नवंबर 2016 में बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डाका डाला था। बदमाश मकान से लाइसेंसी पिस्टल, नगदी, आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान लूटकर ले गए थे। घटना के करीब डेढ़ माह बाद सहारनपुर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले शाहिद उर्फ लंगड़ा गैंग के कई अपराधियों को पकड़ लिया था। पुलिस ने लूटा गया कुछ माल बरामद करने का दावा किया था। जबकि गैंग का सदस्य मनव्वर निवासी कैराना (शामली) भागने में कामयाब हो गया था। पकड़े गए अपराधियों ने खुलासा किया कि मनव्वर के पास व्यापारी की लूटी गई पिस्टल है। पुलिस तभी से ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी, लेकिन पुलिस उसको पकड़ नहीं पाई। मनव्वर ने पुलिस को चकमा देकर मुजफ्फरनगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को पता भी नहीं चला। पिस्टल बरामद करने के लिए आरोपी मनव्वर को पुलिस, पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि अपराधी मनव्वर ने मुजफ्फरनगर कोर्ट में आत्म समर्पण किया है। लूटी गई पिस्टल बरामद करने के लिए उसको पीसीआर पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन


नितिन के हत्यारोपी को जेल भेजा  
किशनपुर बराल। रमाला चीनी मिल में गन्ना तुलवाने को लेकर हुए विवाद में युवक नितिन की हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार चल रहे आरोपी की तलाश में लगी हुई है। ककड़ीपुर निवासी युवक नितिन 25 फरवरी की रात को ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लेकर रमाला चीनी मिल में गया था। वहां पर पहले गन्ना तुलवाने को लेकर उसका गांव के लोगों से विवाद हो गया था। विपक्षियों ने उसके सिर में ट्रैक्टर की हत्थी से प्रहार कर दिया था। उसकी उसी समय मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही युवक ललित और एक अज्ञात के खिलाफ रमाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी ललित को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया। रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा का कहना है कि आरोपी ललित को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी विनय की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, जेल जाते समय आरोपी ललित ने कहा कि वह तो किराए पर ट्रैक्टर चलाता है। वह गन्ना लेकर मिल में गया था। उसका नितिन से कोई विवाद नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed