{"_id":"57ead9b54f1c1bf70a5766a6","slug":"school-bus-hit-the-bike-aunt-nephew-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मारी, चाची-भतीजे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मारी, चाची-भतीजे की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 28 Sep 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
रूखसाना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित नैथला मोड़ के पास स्कूली बस ने बाइक को कुचल दिया। बाइक सवार महिला रूखसाना (36) और उसके भतीजे आलम (25) की मौत हो गई। मृतक महिला का बेटा बेटा गंभीर रुप से घायल हुआ। उसका उपचार मेरठ अस्पताल में चल रहा है।
दोघट कस्बे के भोजान मोहल्ला निवासी रिजवान (17) अपनी मां रूखसाना और तहेरे भाई आलम के साथ मंगलवार सुबह करीब दस बजे बागपत कलक्ट्रेट के लिए चला था। रूखसाना प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करना चाहती थी। जैसे ही वे बाइक से नैथला मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही स्कूली बस ने उनकी बाइक को कुचल दिया। इसमें महिला रूकसाना की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए।
मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। घायल युवक आलम की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रिजवान का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। उधर चालक बस को लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक बस को पकड़ा है।
विज्ञापन
सरूरपुर चौकी प्रभारी योगराज सिंह ने कहा शक के आधार पर एक बस पकड़ी गई है। वह स्कूल की नहीं है। हादसा करने वाली बस और चालक का पता लगाया जा रहा है। उधर, लोगों ने घटनास्थल पर काफी हंगामा किया। उनका आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद भी न समय पर एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस आई। उनका आरोप है कि घायल आलम को समय से उपचार मिल जाता है तो उसकी जान बच जाती।