फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salesmen of death in suspicious circumstances

सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 25 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत Updated Fri, 25 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Salesmen of death in suspicious circumstances
बड़ौत के वाजिदपुर गांव में एसडीएम से लिपटकर रोती महिला और लोगों को शांत करते तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत में जौहड़ी गांव के शराब के ठेके के सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस इसे सड़क दुर्घटना बता रही है लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे हैं और उसके पास शराब के सेल्स मनी के 30-35 हजार रुपये भी गायब थे। फिलहाल पुलिस ने यह मामला दुर्घटना में दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिलेंद्र (45) पुत्र गजे सिंह वाजिदपुर गांव का रहने वाला था। वह जौहड़ी में शराब के ठेके पर सेल्समैन था। रोजाना की भांति वह बुधवार रात गांव आ रहा था। देर रात उसका शव वाजिदपुर व जौहड़ी गांव के होटल के पास सड़क के किनारे खेत में पड़ा मिला। सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी। देर रात इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इसकी सूचना उनके परिजनों को  दी। थाना प्रभारी बिनौली ने बताया कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है और बाइक भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पास में ही पड़ी मिली है, जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि उस पर बाइक चलानी नहीं आती थी। उसके सिर में लोहे की छड़ मारकर हत्या की गई है और उस पर शराब की बिक्री के पैसे जो 30-35 हजार रुपये बताए गए हैं वे भी नहीं थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। 
विज्ञापन


शव सड़क पर रखकर जाम लगाया
बड़ौत में वाजिदपुर गांव में बिलेंद्र का शव जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर बड़ौत-बिनौली मार्ग अवरुद्ध कर दिया। उनका कहना था कि पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है जबकि यह सीधे तौर पर हत्या है और उससे पैसे भी लूटे गए हैं। एक घंटे तक जाम लगे रहने पर एसडीएम दीपाली कौशिक, तहसीलदार राजबहादुर सिंह, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने परिजनों से कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जायेगा और इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी, दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। वहीं एसडीएम दीपाली कौशिक ने मृतक के परिजनों को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed