{"_id":"63d71607033445585b6bd5ebf14816ff","slug":"ruckus-against-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के विरोध में हादसे के विरोध में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे के विरोध में हादसे के विरोध में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 10 Sep 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर दो महिलाओं में एक की मौत हो गई, जबकि एक यमन नहर में गिरकर घायल हो गई। इस हादसे के विरोध में कांशीराम कॉलोनीवासियों ने जमकर हंगामा किया।
इससे मार्ग बाधित हो गया। नाराज लोगों ने मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार को दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी फिरदौस पत्नी स्वर्गीय इकराम व रेशमी पत्नी धर्म सिंह सराय रोड स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करने जा रही थी। यमुनोत्री हाईवे मार्ग पर औद्योगिक पुलिस चौकी के नजदीक दिल्ली की ओर से आ रहे एक ट्रक ने महिलाओं को टक्कर मार दी, जिसमें फिरदौस (42) की मौत हो गई, जबकि महिला रेशमी यमन नहर में जा गिरी और घायल हो गई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना की सूचना पर कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जबरदस्त हंगामा किया, जिससे हाईवे अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया।
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतका के बेटे सलमान ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।