{"_id":"57a789214f1c1bc3762bc939","slug":"religious-site-arson-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म स्थल में आगजनी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्म स्थल में आगजनी की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
नंगला बहलोलपुर गांव में धार्मिक स्थल पर देर रात आग लगाए जाने की सूचना के बाद लोगों से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असामाजिक तत्वों ने फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे किनारे स्थित नंगला बहलोलपुर गांव के धार्मिक स्थल में शनिवार की रात में आगजनी की कोशिश की गई।
संदिग्ध लोगों ने कपड़े पर पेट्रोल डालकर आग लगाई और उसे धार्मिक स्थल में फेंक दिया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एएसपी अजीजुल हक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नाराज लोगों को शांत कराया। इसके बाद गांव में तनाव है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगला बहलोलपुर के मोहम्मद लियाकत उर्फ लक्की ने बताया उनके गांव में हाईवे किनारे धार्मिक स्थल है। उसके पास ही उनका मकान है।
विज्ञापन
शनिवार की रात में वह मकान के बाहर सो रहा था। धार्मिक स्थल के पास कुछ युवक खड़े थे। युवकों ने जाली लगी खिड़की से एक कपड़े में आग लगाकर धार्मिक स्थल में फेंका। इसी दौरान वह जाग गया। उन्हें देखकर उसने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। इससे वहां हंगामा हो गया। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई। घटना की सूचना पुलिस को दी।
एएसपी अजी जुल हक, सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन खुराफाती तत्वों का पता नहीं चला। लोगों ने कहा गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए खुराफात की गई है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस अफसर गांव की हर गतिविधियों पर नजर लगाए है। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
यहां पहले भी बिगड़ चुका माहौल
बागपत। नंगला बहलोलपुर की आबादी काठा गांव का मजरा है। पिछले एक सप्ताह में यहां कई बार माहौल खराब होने से बच चुका है। कांवड़ियों पर पथराव का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इसके अलावा नंगला बहलोलपुर से ही बिहार प्रदेश की एक महिला का अपहरण हो चुका है, इसमें गांव के दो युवकों को जेल भेजा जा चुका है। ग्रामीणों ने कहा कुछ लोग गांव का माहौल खराब करना चाहते हैं।
खुफिया तंत्र ने डाला गांव में डेरा
गांव में पुलिस सिविल ड्रेस में घूम रही है। खुफिया तंत्र भी गांव में डेरा डाले है। वहां की हर गतिविधियों की जानकारी अफसरों को दे रहे हैं।
हाईवे सुरक्षा पर उठा सवाल
बागपत। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर पिछले एक सप्ताह में कई घटनाएं हो चुकी हैं। 31 जुलाई की रात काठा गांव में कांवड़ियों पर पथराव हुआ।
पांच अगस्त की रात में हाईवे किनारे के घर में सो रही महिला का नंगला बहलोलपुर से अपहरण, छह अगस्त की रात धार्मिक स्थल में आगजनी की कोशिश और इसी रात सरूरपुर के निकट पशु व्यापारियों से मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूटा।
यही नहीं बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर पुलिस की सर्विलांस टीम पर युवकों ने हमला बोल दिया। इसमें सिपाही सुनील कुमार घायल हो गया। ऐसे में हाईवे की सुरक्षा सवालों के घेरें में है।
क्या था इरादा?
धार्मिक स्थल में आगजनी की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों का इरादा क्या था। क्या किसी योजना में आगजनी की कोशिश हुई है। पुलिस ने कहा मामले की जांच शुरू कर दी, जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।