फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Received a threatening letter, the leavind school

धमकी भरा मिला खत, छात्रा का छूटा स्कूल

Thu, 18 Aug 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Thu, 18 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वीं के छात्रा के साथ गांव के ही विशेष समुदाय के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर छात्रा के मकान में अश्लील और धमकी भरे खत डाल रहा है। आरोपियों की दहशत से छात्रा का स्कूल जाना बंद हो गया है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित परिजनों ने अफसरों से घटना की शिकायत की है। 
विज्ञापन


गांव के व्यक्ति ने बताया उसकी बेटी क्षेत्र के एक स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा है। गांव के ही विशेष समुदाय के दो युवक उस पर गलत नजर रखते हैं। उसको आए दिन परेशान करते हैं। 20 दिन पहले एक आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन आरोपी धमकी देकर भाग हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद से उनके घर में अश्लील और धमकी भरे खत पड़े मिल रहे हैं। इससे पूरा परिवार दहशत में है। उनकी बेटी का स्कूल जाना भी बंद हो गया है। पीड़ितों ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की है। बुधवार को काफी लोग बिनौली थाना  पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने कहा इसमें आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। गांव में शांति का माहौल है। 


निकाह नहीं किया तो खून-खराबा 
बिनौली। छात्रा के घर पर लगातार खत आ रहे हैं। इनके माध्यम से धमकी दी जा रही है कि लड़की का उसके साथ निकाह नहीं किया तो खून-खराबा कर दिया जाएगा। पत्र में मुजफ्फरनगर के कवाल कांड का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed