फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rathi does not call from jail : Mishra

राठी ने जेल से नहीं की कॉल : मिश्रा

Sun, 26 Nov 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 26 Nov 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल से सुनील राठी के रंगदारी मांगने के मामले में जेल अधीक्षक ने कहा बागपत जेल से कोई रंगदारी नहीं मांगी गई। इस मामले में रुड़की पुलिस राठी की मां को गिरफ्तार कर चुकी है। उनका कहना है जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गई है, उसकी वाइस रिकॉर्डिंग की जांच होनी चाहिए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


कुख्यात बदमाश सुनील राठी के नाम से रुड़की के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले डॉ. एनडी अरोड़ा से तीन नवंबर 2017  को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। यह रकम उनकी मां और टटीरी की चेयरमैन राजबाला चौधरी को देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर रुड़की के गंगानगर थाने में सुनील राठी और उसकी माता राजबाला चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस  राजबाला चौधरी को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में बागपत जेल में तैनात जेलर बीएन मिश्रा से भी रुड़की पुलिस अफसर पूछताछ कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ जिला जेल के अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने अनौपचारिक बातचीत में कहा बागपत की जिला जेल में बंदी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। समय-समय पर बंदियों की तलाशी ली जाती है।


जेल अधीक्षक ने कहा जिला प्रशासन के अधिकारी भी जिला कारागार का निरीक्षण करते हैं। कभी भी जेल में मोबाइल या अन्य कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली है। सुनील राठी ने जेल से मोबाइल से किसी से रंगदारी नहीं मांगी है।  उन्होंने कहा जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गई है, उसकी वाइस रिकार्डिंग की जाए। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed