फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramaala mill worker murdered bodies dumped

रमाला मिल कर्मचारी की हत्या कर शव फेंका

Sat, 19 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ramaala mill worker murdered bodies dumped
बड़ौत में रेलवे गोदाम के पास रमाला चीनी मिल के एक कर्मचारी की हत्या कर अर्धनग्न शव रेलवे गोदाम के पास फेंक दिया गया। शुक्रवार को शव मिलने पर सनसनी फैल गई। उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त गांगनौली गांव के निवासी के रूप में हुई। वह रमाला मिल में पैन ऑपरेटर था।
विज्ञापन


सतेंद्र (46) पुत्र मलखान गांगनौली निवासी था। वह बृहस्पतिवार की सुबह बाइक द्वारा अपने गांव से रमाला मिल में ड्यूटी पर आया था, लेकिन रात तक घर नही पहुंचा। बृहस्पतिवार देर रात गुराना रोड रजवाहे पुल के और रेलवे गोदाम के पास एक लावारिस बाइक पड़ी मिली, रात में पुलिस ने बाइक को लावारिस में जब्त कर लिया था। बताया गया कि यह बाइक सतेंद्र की ही थी। शुक्रवार सुबह रेलवे गोदाम के पास लोगों ने एक शव को पडे़ देखा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के कपड़ों की तलाशी ली। वहां मिले कागजों के आधार पर मृतक की पहचान सतेंद्र के रूप में हुई। सतेंद्र की नाक से खून निकला हुआ था। शव अर्धनग्न अवस्था में था। शव की हालत देखकर माना जा रहा है कि हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी और मृतक के परिजनों ने बताया कि सतेंद्र की तीन शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली शादी फखरपुर से हुई थी जो उसे छोड़कर चली गई थी। दूसरी शादी नंगला गांव से हुई थी। उससे भी अनबन हो गई थी। तीसरी शादी निशा बड़ावद के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। तरुण 14 वर्ष व छोटू 12 वर्ष का है। निशा से भी इसका काफी दिनों से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले उनका फैसला हो गया था। अभी तक इस हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी ने तहरीर दी है। एसएसआई चितवन का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस हत्या मानकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed