फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Quarrel, tension, on Mud deterioration during barat

घुड़चढ़ी के दौरान कीचड़ लगने से झगड़ा, तनाव

Thu, 30 Mar 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Thu, 30 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में घुड़चढ़ी के दौरान कीचड़ लगने से दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच झगड़ा हो गया। गांव के जिम्मेदार लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। घटना से गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है। 
विज्ञापन


 गांव के विशेष समुदाय के युवक की बुधवार सुबह घुड़चढ़ी हो रही थी। परिवार के लोग डांस कर रहे थे।  मोहल्ले की महिला और बच्चों दीवारों और छतों पर खड़े होकर घुड़चढ़ी देख रहे थे। 
विज्ञापन

 इस दौरान दीवार से एक ईंट नाली में गिरने से वहां से गुजर रहे दूसरे समुदाय के लोगों को कीचड़ की छींट लग गई। इसको लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के लोगों में गाली-गलौज हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर गांव के जिम्मेदार लोग पहुंच गए। 


उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद शांत कराया। इस घटना की पुलिस से शिकायत नहीं की गई, लेकिन घटना के पश्चात गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। दूसरी तरफ थाना पुलिस ने वारदात की जानकारी से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो जांच करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed