फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   PVC Tugana pits together the Gang

आपस में भिड़ा परमवीर तुगाना का गैंग

Fri, 06 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 06 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
बागपत। 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की तलाश में पुलिस ने पानीपत के सिंभालका में दबिश दी। पुलिस का कहना है कि बुधवार को परमवीर गैंग में आपस में झगड़ा हुआ था। इसमें उसका एक साथी घायल हुआ है। घायल युवक ने बताया हमला करने वाले उसके साथी उससे पिस्टल लूटकर ले गए हैं। पुलिस को वहां बंदूक के दो कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


तुगाना गांव के परमवीर पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। 12 अगस्त 2014 में पुलिस सुरक्षा में ट्यौढ़ी गांव में बड़ौत तहसील के सब रजिस्ट्रार रामकिशोर और उनके पड़ोसी राजवीर की हत्या हुई थी। हत्या का आरोप परमवीर और उसके साथियों पर लगा था। पुलिस तभी से ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।  परमवीर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। एक सप्ताह से पुलिस ने उसकी धरपकड़ तेज कर दी।
विज्ञापन


पहले तुगाना गांव में दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने परमवीर के ठिकाने बताए।  पुलिस ने बुधवार को शामली गांव में दबिश देकर उसके बेहद करीबी बताए जाने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लिया।  क्राइम ब्रांच सीओ श्वेताभ पांडेय को गांव के लोगों ने बताया परमवीर वहां पर आता-जाता है। उसके साथियों का आपस में बुधवार को झगड़ा हो गया था। इसमें एक घायल हो गया था। उसके साथी उस पर हमला करके उसकी लाइसेंसी पिस्टल लूटकर ले गए है। वहां पर खड़ी कार से बंदूक के दो कारतूस बरामद हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed