{"_id":"6b01e95041a936880d071304","slug":"contracted-bus-hits-two-motorcycles-one-person-killed-deoria-news-c-208-1-deo1049-197211-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों को अनुबंधित बस ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों को अनुबंधित बस ने मारी टक्कर, एक की मौत
Sun, 22 Nov 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर सड़क की मरम्मत के बीच हुए हादसे में बाइक सवार एक शख्स की जान चली गई। मनिहारी गांव के पास अनुबंधित बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे और दूसरे बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजरी खुर्द निवासी अरुण प्रसाद (55) शनिवार को बेटे साधु के साथ बाइक से सलेमपुर जा रहे थे। मनिहारी गांव के पास सलेमपुर की ओर से आ रही अनुबंधित बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इसी दौरान बस की चपेट में मटियरा गांव निवासी नरसिंह ठाकुर (65) की बाइक आ गई। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अरुण प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बिगही से पुरैना के बीच सड़क की एक लेन पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसके चलते दूसरी लेन से ही दोनों दिशाओं के वाहन गुजर रहे थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस व्यवस्था के कारण आमने-सामने वाहनों की आवाजाही हो रही थी। हादसे के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।
बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक पहले से जाम की समस्या होने के कारण घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी हुई। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली थी। कोतवाली पुलिस कार्रवाई कर रही है।