फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Principal controversy ends in Jan Vaidik Degree College

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में प्राचार्य विवाद खत्म  

Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Principal controversy ends in Jan Vaidik Degree College
एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में प्रबंध समिति नरेंद्र सिंह को प्राचार्य का चार्ज सौंपते हुये - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में प्राचार्य को लेकर चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में डॉ. नरेंद्र सिंह को प्राचार्य का पदभार सौंपा। वहीं कार्यालय अधीक्षक का कार्यभार मदन पाल को सौंपा।
विज्ञापन

 

प्रबंध समिति ने 26 मार्च को डॉ. यशवीर सिंह को प्राचार्य पद से निलंबित किया। साथ ही कई कर्मचारियों को उनके पद से हटाया था। बृहस्पतिवार को एसडीएम दीपाली कौशिक, सीओ कर्मवीर सिंह और तहसीलदार राज बहादुर सिंह की मौजूदगी में कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ने डॉ. नरेंद्र सिंह को प्राचार्य पद का कार्य ग्रहण कराया। इसके बाद उन्हें परीक्षा और महाविद्यालय संबंध सभी कार्य शुरू कर दिए। साथ ही कार्यालय अधीक्षक मदन पाल सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर कार्य शुरू कर दिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने बताया  पदोन्नति मान अंकाक्षी शिक्षकों की कमेटी प्रबंध समिति से वार्ता कर 10 दिन में पूर्ण करा दी जाएगी और संस्था और छात्र हित को सर्वोपरि होगी।  दूसरी ओर प्रबंध समिति द्वारा निलंबित डॉ. यशवीर सिंह ने बताया  वे निलंबित थे। उन्हें चार्ज देना ही था, लेकिन उनके साथ गलत हुआ है। वहीं प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह ने कहा जो पद कार्यभार ग्रहण कराया गया है, वह नियम के तहत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed