फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Priests family robbed

पुजारी के परिवार से लूट

Thu, 03 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 03 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Priests family robbed
मधुबन कॉलोनी में मंगलवार रात चार हथियारबंद लोगों ने एक पुजारी के घर में घुसकर परिजनों को बंधक बना जमकर लूटपाट की। लाखों के जेवर, सामान लूटकर ले गए। घटना से लोगों में आक्रोश है।  
विज्ञापन

 
शहर की मधुबन कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की रात पुजारी विजयानंद पांडे उनकी पत्नी ममता और भतीजा बालेंद्र एक कमरे में सोए थे, तभी पीछे से दीवार फांदकर चार-पांच हथियारबंद बदमाश मकान में घुसे। आरोप है कि बदमाशों ने पुजारी की पत्नी पर तमंचा तानकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


सभी को एक जगह बैठा लिया और घर में जमकर लूटपाट की। परिजनों के अनुसार बदमाशों ने ममता से कानों के कुंडल खींच लिए।  घर पर रखी 60 हजार  की नगदी, तीन तोले के सोने के जेवरात, चांदी की पाजेब लूट ली। घर से डेढ़ लाख की नगदी और सामान लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने पुजारी का मोबाइल भी छीन लिया। उसका सिम तोड़कर मोबाइल अपने साथ ले गए। पुजारी के साथ हुई घटना का सुबह पता चलने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। पुजारी ने थाने में घटना की तहरीर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed