{"_id":"f5a3a5c6382fe59e248dbb334d050a7f","slug":"police-had-cordoned-off-bombarded-with-questions-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को घेरकर लगाई सवालों की झड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को घेरकर लगाई सवालों की झड़ी
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/अमीनगर सराय/ अमर उजाला
ब्यूरो/अमीनगर सराय/ अमर उजाला
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सैडभर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण गुस्से में थे। महिलाएं तमतमाई थी। पुलिस की जीप को गांव में घुसते देख युवाओं ने जगह जगह ट्रैक्टर ट्रालियां और बुग्गी अड़ाकर नाकेबंदी कर दी। महिलाओं ने पुलिस को घेरकर सवालों की झड़ी लगा दी।
रविवार को गांव में जैसे ही सिंघावली पुलिस की जीप आने की खबर उड़ी। लोग घरों से निकल गए। युवाओं ने गांव की मुख्य सड़क पर जगह जगह अपनी बुग्गी और ट्रॉलियां अड़ाकर रास्ते रोक दिया। उन्हें लगा कि पुलिस गांव से ओर युवकों को उठाकर ले जाएगी।
आज पुलिस को गांव से जाने नहीं देंगे। कई बुजुर्ग महिलाएं चिल्लाते ही घरों से निकली और तालाब के निकट जाकर पुलिस को घेर लिया। एक बुजुर्ग महिला ने वहां आए दारोगा पर सवाल दागा कि तुम्हारे पास हमारे बालकों के खिलाफ क्या सबूत है। पीड़ित पक्ष भी इस खुलासे को गलत बता रहा है तो फिर पुलिस अपनी जिद पर क्यों अड़ी है।
विज्ञापन
उसने चिल्लाकर कहा कि उनके गांव के बच्चे बेकसूर हैं, उन्हें छोड़ो। कुछ महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से कहा कि वो कसम खाकर बताएं कि उनके बच्चे कसूरवार हैं। उन्होंने कहा कि गांव के जवान बच्चों को जेल भेजकर उनका भविष्य चौपट कर दिया। महिलाओं के आगे पुलिस कर्मी भी बेबस नजर आए। बाद में गाए में आए पुलिस अधिकारियों से गांव के गणमान्यों ने वार्ता की और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर एक घंटे बाद वह माने।
गाड़ी के आगे लेटी महिलाएं
अमीनगर सराय। महिलाएं इस दौरान पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गई। उन्होंने कहा कि जब तुम हमारे बच्चों को झूठे केस में फंसा रहे हो तो हमारे ऊपर से गाड़ी उतार दो। अफसरों ने उन्हें समझा-बुझाकर गाड़ी के आगे से हटाया।
q परिवार की महिलाएं हुई बेहोश ः बागपत। इस दौरान आरोपियों के परिवार की कई महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वे बेहोश भी हो गई थी। लोगों ने किसी तरह उन्ह दिलासा दिया।
कसम खाओ सीओ साहब
अमीनगर सराय। हंगामे के दौरान एक महिला, गिलास में पानी लेकर पहुंची और सीओ से कहा कि कसम खाओ की निर्दोषों युवकों को जेल नहीं भेजोगे और उनकी पिटाई नहीं करोगे। सीओ ने आश्वासन किया कि कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाएगा।
सीबीआई जांच हो
अमीनगर सराय। सैड़भर गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें बागपत पुलिस पर केस की निष्पक्ष जांच का भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि केस की सीबीआई जांच हो, तभी दूध का दूध और पानी का पानी होगा।