फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police boarded Varun handle smithery

पुलिस के हत्थे चढ़ा वरुण लुहारी

Wed, 24 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 24 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
बागपत। लुहारी गांव के युवक अर्जुन की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी वरुण लुहारी पुलिस के हत्थे चढ़ा गया। वह मंगलवार को कोर्ट में तारीख पर   जा रहा था। कोर्ट पहुंचने से         पहले ही पुलिस ने कचहरी के पास से उसे पकड़ लिया। इस दौरान वरुण ने कहा उसने न अर्जुन         की हत्या और न ही आर्यन की। पुलिस उसे साजिश के तहत        केस में फंसा रही है।
विज्ञापन


लुहारी गांव के (हाल निवासी बड़ौत) वरुण को गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को दोपहर के समय वरुण  व्यापारी से रुपये मांगने संबंधी केस में तारीख पर सीजेएम कोर्ट में जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई। पुलिस ने कचहरी के आसपास जाल बिछा दिया। जैसे ही वरुण अधिवक्ता के चैंबर से बाहर निकला, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


पुलिस उसे अपने साथ ले जाने लगी। इस दौरान वरुण ने मीडिया के सामने कहा, उसने अपनी गांव के अर्जुन की हत्या नहीं की है, लेकिन पुलिस ने उसे केस में फंसा दिया। भड़ल गांव के छात्र आर्यन उर्फ क्रिश की हत्या से उसका कोई लेना-देना नहीं है, पुलिस इस केस में भी उसे फंसाना चाहती है। पुलिस साजिश के तहत उसके खिलाफ केस दर्ज कर रही है। आर्यन के पिता रविंद्र बार-बार उसका नाम लेकर कह रहे है, उसका इस घटना से मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed