खाने के पैसे मांगने पर दुकानदार पर ताना तमंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत स्वीट्स पर सोमवार को मालिक अतुल जैन बैठा था। तभी चार-पांच युवक आए और उन्होंने हजारों की कीमत का सामान खाने के लिए ले लिया। आरोप है कि इसके बाद जब उनसे पैसा मांगा गया तो उन्होंने तमंचा तान दिया। धमकी दी कि यदि पैसे मांगे तो गोली मार देंगे और वहां से चले गए।
करीब आधा घंटे बाद ही इन युवकों में से एक युवक बाजार में व्यापारियों को दिखाई दिया तो उन्होंने उसे आरोपी बताते हुए घेरकर पकड़ लिया। बाद में उसकी जमकर धुनाई की गई। दुकानदार उसे बाजार पुलिस चौकी ले गए। जब पुलिस उसे जिप्सी में कोतवाली ले जाने लगी तो व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इसे पैदल ही कोतवाली ले जाया जाए ताकि अन्य दुकानदार भी इसे अच्छी तरह पहचान लें।
व्यापारियों का दबाव देखते हुए पुलिस उसे पैदल ही कोतवाली ले गई। पकड़ा गया युवक सोनू उर्फ छोटू पुत्र सलीम बड़ौत का रहने वाला बताया गया है। उससे एक तमंचा भी मिला है। इस संबध में अतुल जैन ने इस नामजद आरोपी के साथ ही अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।