{"_id":"57e981984f1c1b0b70574315","slug":"nirpudha-five-teenage-child-labor-free-five-teens-were-in-lakhimpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा से पांच बाल मजदूर किशोर मुक्त, पांचों किशोर लखीमपुर जिले के निकले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निरपुड़ा से पांच बाल मजदूर किशोर मुक्त, पांचों किशोर लखीमपुर जिले के निकले
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
दोघट थाने में खड़े निरपुड़ा गांव के किसानों से मुक्त कराए गए किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। दिल्ली से मिली चिट्ठी के आधार पर बाल मजदूरी कराने की सूचना पर जिला बार संरक्षण अधिकारी ने निरपुड़ा गांव में छापा मारा। शिकायत सही निकली। एक केस पकड़ने गई टीम को यहां पांच मामले मिले हैं। पांचों किशोर लखीमपुर जिले के रहने वाले हैं। बरामद किशोरों का पुलिस मेडिकल कराएगी।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने बताया दिल्ली से उन्हें एक पत्र मिला था, इसमें निरपुड़ा गांव में बाल श्रम कराने की शिकायत की। वह पुलिस को लेकर गांव में पहुंची। किसान सोमपाल के यहां से किशोर कन्हैया को मुक्त कराया। जांच की तो किसान अमित के यहां से अनिल, किरत पाल के यहां से अशोक एवं हरीश, कटार सिंह के यहां से राजेश भी बाल मजदूरी करते मिले। सभी बाल मजदूर गांव रंगनगरा थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं।
बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा बरामदकिशोरों को पुलिस को सौंप दिया है और अपनी आख्या भी पुलिस को दे दी है। उधर, एसओ ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है। जिन किसानों पर आरोप है कि उनका पक्ष लिया जाएगा। संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा बरामद सभी बाल मजदूरों को बाल कल्याण समिति बागपत के सुपुर्द किया जाएगा। समिति इनको उनके घर तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
ठेकेदार लेकर पहुंचा
दोघट। बाल मजदूरों को ठेकेदार ही लखीमपुर खीरी से यहां लेकर पहुंचा। किशोरों ने पुलिस को बताया उन्हें काम करने के लिए यहां लाया गया है, ठेकेदार के माध्यम से ही वह यहां आए हैं।
बड़ी संख्या में मजदूरी कर रहे किशोर
दोघट। चौगामा क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे बाल मजदूरों के होने का अनुमान है। किशोरों ने खुद इसे स्वीकार किया। उन्होंने कहा उनकी उम्र के काफी किशोर उनके साथ आए थे। अब कौन किस गांव में हैं, यह उन्हें जानकारी नहीं है।