{"_id":"5a0f3dc84f1c1b7a548bda47","slug":"nine-injured-including-village-head-in-khampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामपुर में संघर्ष, ग्राम प्रधान समेत नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खामपुर में संघर्ष, ग्राम प्रधान समेत नौ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने पहुंचे राजपुर खामपुर के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर-खामपुर गांव गंाव में खादर की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें ग्राम प्रधान समेत कई नौ लोग घायल हो गए। इनमें महिला और युवती भी शामिल है। इससे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। दोनो पक्षों ने पुलिस से एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान राजवीर का कहना है कि जमीन विवाद के संबंध में उनको गांव में बुलाया गया था। वे अपने साथी वेदपाल व सतेंद्र के साथ समझौते के समय में वहां पर गए थे। समझौते के लिए बैठक चल रही थी। इसी दौरान महिला-पुरूषों ने उन पर हमला बोल दिया। उनकी बंधक बनाकर लाठी-डंडों और सरिया से पिटाई की।
इसमें प्रधान व उनके साथी घायल हो गए। उधर, खामपुर गांव के युवक राहुल ने बताया कि उसके पिता जगत सिंह ने यमुना-खादर की जमीन में सब्जी की फसल की बुआई कर रखी है। ग्राम प्रधान व कुछ अन्य लोग नहीं चाहते है कि उनका परिवार फसल उगाए। आरोपियों ने शुक्रवार को उनके खेत में खड़ी फसल में ट्रैक्टर चला दिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसकी माता मुनेश, बहन बेबी, कोमल और चाची मेमो की बुरी तरह से पिटाई की। बचाव में पहुंचे पड़ोसी बुजुर्ग मांगे (72) यासीन (70) और खुर्शेद की बुरी तरह से पिटाई की। उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा।
एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है। गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने प्रधान को हॉयर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
प्रधान के भाई नरेंद्र सिंह ने विपक्षियों के खिलाफ बड़ौत कोतवाली पर तहरीर दी। बड़ौत कोतवाल हरेराम यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, प्रधान पक्ष की ओर से जगत सिंह, संजय कुमार, राहुल, पप्पू, मुनेश, नेमो और खुरशेद पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।