{"_id":"ee02bbd1de6999f52bba575d90e79826","slug":"near-the-police-station-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा क्षेत्र के डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली बिहार की एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बिहार की महिला क्षेत्र की एक प्राईवेट फैक्ट्री में काम करती है। शनिवार शाम करीब सात बजे वह अपनी झोपड़ी में काम कर रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पर पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि बाद में आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
शोरशराबा होने पर लोग एकत्र हो गए। आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की थाने में शिकायत की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। उधर, पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खेकड़ा सीओ श्वेतांभ पांडेय का कहना है कि महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी सांकरौद गांव का रफीक पकड़ा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने खुद को महिला का परिचित बताया है।