फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   nandan kanan park mein lakhon ka daka

नंदन कानन पार्क में लाखों का डाका

Sun, 21 May 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
nandan kanan park mein lakhon ka daka
बागपत कोतवाली में ट्रक चालक से पूछताछ करते ट्रक मालिक। - फोटो : अमर उजाला
बागपत।  निवाड़ा चौकी के पास नंदन कानन पार्क में बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर शुक्रवार की रात में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। वहां से करीब दो लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए। पुलिस ने वारदात को चोरी में दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पाबला बेगमाबाद निवासी अनिल वशिष्ठ गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग पर स्थित नंदन कानन पार्क में रेस्टोरेंट बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अधिकांश सामान आ चुका था। साफ-सफाई की जा रही थी। वहां पर चौकीदार सुनील शाह निवासी बिहार रहता है। शुक्रवार की रात में करीब 12 बजे छह बदमाश वहां पर पहुंचे और चौकीदार सुनील को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाश वहां से इनवेटर, डी फ्रिज, चाय-कॉपी मशीन समेत करीब दो लाख रुपये का सामान मिनी ट्रक में लादकर ले गए।
विज्ञापन


जाते समय बदमाशों ने धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने वारदात की शनिवार को पुलिस को शिकायत की। उन्होंने बताया  इससे पहले भी कई बार चोरी की वारदात हो चुकी है। पुलिस ने वारदात को डकैती की धारा में दर्ज न करके चोरी की धारा में दर्ज किया। कोतवाल ने कहा नंदन कानन पार्क में चोरी हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed