{"_id":"58dc105b4f1c1b841663dd78","slug":"najam-murder-case-main-accused-remanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजम हत्याकांड का मुख्य आरोपी रिमांड पर लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नजम हत्याकांड का मुख्य आरोपी रिमांड पर लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Thu, 30 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने भजनपुरा दिल्ली के नजम हत्याकांड के मुख्य आरोपी चाहत को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, दो कारतूस ग्राम विनयपुर के जंगल से बरामद करने का दावा किया। इसके बाद पुलिस आरोपी को जेल में छोड़ आई।
गत पांच माह पूर्व दिल्ली के भजनपुरा से अगुवा कर वहां के नजम को खेकड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम विनयपुर के जंगल में लाकर 19 अक्तूबर की रात में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। नजम हत्याकांड के फरार चल रहे मुख्य आरोपी चाहत निवासी ग्राम रजापुर थाना लोनी ने गत सप्ताह न्यायालय में समर्पण कर दिया था।
बुधवार को थाना पुलिस न्यायालय के आदेश पर चाहत को जेल से रिमांड पर लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसकी निशानदेही पर ग्राम विनयपुर के जंगल से नजम हत्याकांड में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल 32 बोर, दो कारतूस बरामद करने का दावा किया। इसके बाद पुलिस आरोपी को जेल छोड़ आयी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट ने यह जानकारी देते हए बताया कि नजम के एक दोस्त पर उनके रुपये थे, जिसमें नजम अड़ंगा लगा रहा था। इसी को लेकर उन्होंने नजम को गाड़ी से विनयपुर के जंगल में लाकर उसकी हत्या कर दी थी।