फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Muzaffarnagar riots kill three, including murder

मुजफ्फरनगर दंगे के हत्यारोपी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज  

Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar riots kill three, including murder
बागपत के काठा गांव में लियाकत का शव पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
बागपत। काठा के डंपर चालक लियाकत की हत्या में गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी राहुल मुजफ्फरनगर दंगे में हुई हत्या का भी आरोपी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो की तलाश में दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार रात लियाकत की हत्या कर दी गई थी। मृतक लियाकत के भाई शौकत ने इस मामले में रिपोर्ट लिखाई है कि वारदात के दौरान वह और उसका साथी शब्बीर किसी तरह भागकर जान बचाने में कामयाब हो गए। आरोपियों ने गांव का माहौल खराब करने और दहशत फैलाने के लिए घटना को अंजाम दिया है। आरोपी राहुल पुत्र ब्रहमपाल (बोडा), कपिल पुत्र तेजपाल और सोनू पुत्र रामफल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया कि आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कई करीबियों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


ये है मुजफ्फरनगर दंगे का कनेक्शन
काठा गांव के युवक चांद की नौ सितंबर 2013 को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। शव को जला दिया गया था। इस मामले में आरोपी राहुल बोड़ा, राहुल उर्फ देवा, सोनू, राजीव, कपिल, विनीत समेत सात लोग जेल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काठा गांव में दहशत पसरी, तनाव  
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के काठा में डंपर चालक लियाकत की हत्या के बाद गांव में दहशत पसर गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचते ही तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाया। करीब 18 घंटे बाद पुलिस-पीएसी की सुरक्षा के बीच शव को सुपुर्द-ए खाक किया गया। डंपर चालक लियाकत की मंगलवार रात गांव के बाहर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रखकर जाम लगाया। अफसरों के आश्वासन पर मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। सुबह करीब 10.30 बजे शव वापस गांव ले जाया गया। दोपहर दो बजे तक शव को घर पर ही रखा गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस बीच काफी संख्या में लोग गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को समझाबुझाकर शांत किया। बागपत के चेयरमैन राजूद्दीन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया और नाराज लोगों को किसी तरह शांत किया। 
बुधवार को करीब 2.30 लियाकत के शव को सुपुर्द-ए खाक किया गया। इस बीच पुलिस और पीएसी तैनात रही। घटना से गांव में तनाव की स्थिति है।  सीओ श्वेताभ पांडेय, सीओ कर्मवीर सिंह, बागपत कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी, बड़ौत कोतवाल मुकेश कुमार, दोघट थानाध्यक्ष रणवीर यादव, बिनौली थानाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद रही।


लियाकत हत्याकांड की गूंज लखनऊ तक 
डंपर चालक लियाकत की हत्या की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते लखनऊ के अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली।

कर सकते हैं पलायन 
काठा गांव में एक के बाद एक हो रही घटना से विशेष समुदाय के लोग दहशत में हैं। कई परिवार तो ऐसे हैं. जो पहले ही दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं। कार्रवाई नहीं होने पर यहां पीड़ित पक्ष के लोगों ने भी पलायन की चेतावनी दी है। लोग इतने डरे हुए है कि वे अपने मकान से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। एएसपी अजीजुल हक ने लोगों को समझाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed